फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम की गर्दन पर चाकू रख डकैती

Fri, 09 Oct 2015 12:50 AM IST
अमर उजाला, मुरादनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसाली गांव मार्ग स्थित मॉडल टाउन कालोनी में रहने वाले ऑटो चालक के मकान में कच्छा बनियान गिरोह ने बुधवार रात डाका डाला।
विज्ञापन


सीढ़ी लगाकर घर में घुसे छह हथियारबंद बदमाशों ने मासूम की गर्दन पर चाकू रख 23 हजार की नगदी और दो लाख कीमत के जेवर लूट लिए।

बदमाशों ने परिवार को मकान से करीब 50 मीटर दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाया। विरोध करने पर बदमाशोें ने महिला के साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला चोरी में दर्ज किया है।

मॉडल टाउन कालोनी में नेपाल, पत्नी और एक बेटे सहित रहता है। वह ऑटो चलाता है। बुधवार रात ढाई बजे पड़ोस के मकान की दीवार से सीढ़ी लगाकर छह हथियारबंद बदमाश मकान में दाखिल हुए।
विज्ञापन


बदमाशों ने सोते हुए मासूम की गर्दन पर चाकू रख दिया। मासूम के रोने की आवाज सुनकर नेपाल और प्रियंका जग गए। बदमाशों ने तीनों को घर से करीब 50 मीटर दूरी पर एक निर्माणाधीन मकान में ले जाकर बंधक बना दिया।
विज्ञापन


इस बाद बदमाश वापस मकान में पहुंचे और संदूक का ताला तोड़कर 23 हजार रुपये और दो लाख कीमत के जेवरात लूटकर ले गए। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने महिला के साथ भी मारपीट की।

तड़के चार बजे किसी तरह बंधन मुक्त होकर नेपाल ने शोर मचाया। एसओ का कहना है कि मामला चोरी से जुड़ा है। इसके चलते चोरी में रिपोर्ट दर्ज की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें