फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करूंगा शादी और करता रहा है कुछ और...

Tue, 11 Mar 2014 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दक्षिण दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शादीशुदा महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी शादी का झांसा देकर करीब डेढ़ वर्ष से महिला के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन


महिला जब शादी करने की बात कहती थी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था। मेडिकल जांच में महिला के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हो गई है।
Trending Videos

लिव-इन रिलेशन में रहते थे दोनों

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार पश्चिमी बंगाल की रहने वाली 28 वर्षीय चंपा (बदला हुआ नाम) करीब डेढ़ वर्ष पहले दिल्ली आई थी। वह बिहार निवासी शाशिकांत यादव नामक आरोपी के साथ मुनिरका इलाके में लिव इन रिलेशन में रह रही थी।

आरोपी पेशे से सिक्यूरिटी गार्ड है। आरोपी चंपा के साथ शादी करने की बात कहकर उससे दुष्कर्म कर रहा था। महिला जब शादी करने की बात कहती थी तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन

मामला दर्ज, आरोपी हो गया गिरफ्तार

सोमवार को आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और पीड़ित महिला को फिर जान से मारने की धमकी दी। चंपा ने इसकी शिकायत वसंत विहार थाने में की।

वसंत विहार थाना पुलिस ने दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्जकर आरोपी शशिकांत यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित महिला के तीन बच्चे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें