फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता कॉलोनी मामलाः लापरवाही पड़ी भारी

Sat, 04 Jan 2014 11:29 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली की गीता कॉलोनी इलाके के रानी गार्डन में दो दिन पहले हुए बवाल में लापरवाही बरतने के आरोप में दो एसआई और एक कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन


छानबीन के बाद पुलिस ने दोनों गुटो के खिलाफ दंगा भड़काने और मारपीट का मामला दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को रानी गार्डन में मामूली बात पर दो गुट आपस में भिड़ गए थे। जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। कई वाहनों को तोड़ दिया गया। मामले की नजाकत को देखते हुए फौरन पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया।
विज्ञापन


भीड़ को मौके से हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। देर रात एक गुट के लोगों ने थाने के बाहर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जमकर हंगामा किया। कई नेता व स्थानीय विधायक भी थाने पहुंच गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। बवाल में कुल आठ लोग जख्मी हुए थे। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। इलाके में अभी भी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें