फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा नहीं देने पर नाबालिग ने की थी बुजुर्ग की हत्या, पुलिस ने 4 महीने बाद पकड़ा

Wed, 21 Jun 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
नई दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में नाबालिग ने बुजुर्ग की हत्या की थी। आरोपी के मुताबिक गांजा पीने के लिए नहीं देने पर उसने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस नाबालिग को बाल न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर पश्चिम जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि 14 फरवरी को भलस्वा डेयरी के गली नंबर 13 में एक बुजुर्ग का शव मिला था। जेजे कालोनी निवासी इमरान ने उसकी पहचान तेलीवाली गली फिरोजाबाद निवासी शहीद (60) के रूप में की। शहीद भीख मांगकर अपना भरण पोषण करता था। पुलिस ने पाया कि उसकी ईंट से सिर फोड़कर उसकी हत्या की गई है।       

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घटना के दिन शहीद का एक नाबालिग से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने सोमवार को नाबालिग को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि घटना वाले दिन वह शहीद के साथ गांजा पी रहा था। 
विज्ञापन


नशा होने के बाद उसने शहीद को और गांजा पिलाने के लिए कहा, लेकिन शहीद ने गांजा खत्म होने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। शहीद ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उस समय आरोपी वहां से चल गया। लेकिन कुछ देर बाद वह शहीद के पास पहुंचा और उसके सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर फरार हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से शहीद की मौत हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें