एक जगह ऐसी है जहां सुबह का नाश्ता भी शराब होता है और रात का खाना भी शराब ही होता है। खास बात यह है कि यह जगह और कहीं नहीं, बल्कि हरियाणा और राजस्थान की सीमा पर स्थित बीवां गांव में पुलिस नाके के पास खुला शराब का ठेका है।
यहां लोगों ने कई बार अपना विरोध दर्ज कराया है। गांव के लड़के यहां सुबह से ही इकट्ठे हो जाते हैं और देर रात तक यहां शराब खरीदकर पीते हैं। नशे में धुत होकर यहां से गुजरने वाली महिलाओं लड़कियों को परेशान करते हैं। कई बार इसकी भी शिकायत हो चुकी है।