फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी करने में दो पकड़े गए

Sat, 22 Apr 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
‘एस’ फैक्टर कर सकता है खाता खाली - फोटो : File Photo
विज्ञापन
साइबर क्राइम टीम ने लोगों का फेसबुक अकाउंट हैक कर उनकी फ्रेंडलिस्ट के दोस्तों को धोखा दे कर ठगने वाले सौरव गोस्वामी उर्फ राजू उर्फ श्रेय और सुमित झा उर्फ आरुष को गिरफ्तार किया है। दोनों ने शहर के धीरज गांधी का फेसबुक अकाउंट हैक कर उनके दोस्तों से मदद के नाम पर तीन हजार रुपये ठगे थे। 
विज्ञापन


पकड़े गए सौरव गोस्वामी और सुमित झा ने औद्योगिक नगरी में चार लोगों के फेसबुक अकाउंट हैक करने जबकि एनसीआर में चालीस लोगों को ठगने की बात कुबूल की है। 

साइबर क्राइम सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि सुमित झा और सौरव गोस्वामी लोगों को उनके फेसबुक अकाउंट पर ईनाम जीतने या लुभावने फोटो का लिंक भेजते हैं। जैसे ही लोग इस लिंक को क्लिक करते उनके फेसबुक अकाउंट की सारी जानकारी, पासवर्ड, फोन नंबर आदि की जानकारी इन लोगों को मिल जाती। 
विज्ञापन


इसके बाद वह उस व्यक्ति का फेसबुक अकाउंट खोल कर पहले पावसर्ड बदलते और फिर फ्रेंडलिस्ट के सभी सदस्यों को उस व्यक्ति की ओर से मैसेज भेजते। मैसेज में व्यक्ति खुद को आर्थिक तंगी से जूझता बताते हुए फेसबुक दोस्तों से मदद की अपील करते। पेटीएम अकाउंट नंबर देकर लोगों से इनमें धन जमा करवाने की अपील करते। 

धीरज गांधी के दो दोस्तों ने आरोपियों के अकाउंट में तीन हजार रुपये भी जमा करवाए थे। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने फरीदाबाद की मृदुला गोस्वामी, शालू श्रीवास्तव, चारू कथूरिया और धीरज गांधी के फेसबुक अकाउंट हैक किए थे। इनमें से सिर्फ धीरज गांधी के दोस्तों को ही मैसेज भेज पाए थे कि पकड़े गए। दोनों ने एनसीआर में चालीस लोगों को फेसबुक अकाउंट हैक कर ठगी करने की बात भी कुबूल की। 

वर्तमान में गौतमबुद्ध नगर में रह रहे सुमित झा और सौरव गोस्वामी ने बताया कि शुरूआत में अकाउंट हैक कर लोगों से अपने मोबाइल फोन ही रिचार्ज करवाते थे लेकिन नोट बंदी के बाद से ऑनलाइन काम शुरू होने पर पेटीएम में धन मंगवा रहे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें