फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी से सामान मंगाकर लूटने वाले तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
बाहरी दिल्ली के स्पेशल स्टाफ ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है जो ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी से सामान बुक करवाते थे और जब कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय आता था तो उसे लूट लेते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गिरोह के बदमाशों ने पिछले महीने बाबा हरिदास नगर इलाके में अमेजन कंपनी की वैन को लूट लिया था। बाद में वैन बहादुरगढ़ के पास मिली थी। बदमाशों की गिरफ्तारी से पुलिस ने लूटपाट, झपटमारी और वाहन चोरी के 14 मामले सुलझाने का दावा किया है।      

बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि गत 28 मई को सुरखपुर में अमेजन कंपनी की वैन लूटे जाने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कंपनी का डिलीवरी ब्वॉय सौरव मिला। जिसने बताया कि वह बुकिंग के जूते का डिलीवरी करने इको वैन से आया था। उसके साथ वैन चालक सिकंदर भी मौजूद था। पांच बदमाशों ने पिस्टल के बल पर वैन और उसमें रखा सारा सामान लूट लिया और फरार हो गए। बदमाश पीड़ित से दस हजार रुपये भी लेकर भाग गए।   
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल स्टाफ की टीम जांच में जुटी। निरीक्षक सुखबीर मलिक के नेतृत्व में टीम ने वैन को बहादुरगढ़ के पास से बरामद कर लिया। एएसआई राजवीर को सूचना मिली कि लूट में शामिल बदमाश वारदात को अंजाम देने के लिए अनाज मंडी नजफगढ़ आने वाले हैं। स्पेशल स्टाफ की टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। पुलिस ने दो बाइक पर सवार तीन युवकों को दबोच लिया। 

तलाशी के दौरान उनके पास से एक पिस्टल मिला। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गोपाल नगर नजफगढ़ निवासी हेमंत, मोहित और सुनील के रूप में हुई। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने तीन स्मार्ट फोन, तीन बाइक, ब्लू टूथ स्पीकर, नॉन स्टिक कुक वेयर, मिक्सर, गद्दा और सेफ्टी शू बरामद किए हैं।       

बदमाशों ने बताया कि वह तीनों दोस्त हैं। उन लोगों ने एक साथ कई झपटमारी, लूट और वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया हैं। लूट की वारदात को अंजाम देने से पहले वह एक बाइक की चोरी करते हैं। उस बाइक से किसी शख्स का मोबाइल फोन झपट लेते हैं। फिर उस फोन के जरिए गिरोह के सदस्य ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी में सामान बुक करते थे। डिलीवरी ब्वॉय जब सामान लेकर आता था तो गिरोह हथियार के बल पर उससे लूटपाट करते थे।       

जांच में पता चला कि पकड़े गए बदमाश ने पुलिस से बचने के लिए अपने घर पर सीसीटीवी कैमरे लगा रखे थे। साथ ही सीसीटीवी का लाइव कनेक्शन अपने मोबाइल फोन पर रखते थे। जब भी उसके घर में कोई अनजान शख्स आता था तो वह फोन पर अपने परिवार वालों से उनके बारे में जानकारी हासिल कर लेते थे। ताकि पुलिस के आने की जानकारी उन्हें मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें