फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन दिलाने के नाम पर चल रहा था ठगी का खेल, ऐसे हुई बंटी-बबली की गिरफ्तारी

Thu, 22 Jun 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
arresting
विज्ञापन
लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बंटी-बबली को पश्चिम जिला पुलिस ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान गांव बिसोली, बदायूं, यूपी निवासी अश्वनी कुमार (24) और दिल्ली निवासी इसकी गर्ल फ्रेंड सपना (24)(बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने लोन दिलाने की बात कर पिछले चार माह में 519 लोगों को ठगा है। 
विज्ञापन


वहीं इनके पास से पुलिस ने 51 रद्द चेक, 108 पेयी चेक, 14 टाटा वॉकी फोन, 20 सिम व इनके खाते से 1.11 लाख रुपये बरामद किए हैं। पकड़ा गया आरोपी अश्वनी सॉफ्वेयर इंजीनियरिंग से डिप्लोमा इंजीनियर है। पंजाबी बाग थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।    
  
पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि 17 जून को मादीपुर निवासी नाजिम हुसैन नामक शख्स ने लोन के नाम पर ठगी की शिकायत दी थी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने खुद को बैंक का अधिकारी बताकर उसे बहुत कम ब्याज दर पर उसे लोन देने का झांसा दिया। 
विज्ञापन


बैंक से डोकोमेंट कलेक्ट करने आए लोग उससे दो चेक ले गए एक चेक 6835 और दूसरा रद्द चेक। कुछ दिनों बाद 6835 का चेक कैश करा लिया गया। इधर नाजिम ने जब आरोपियों से संपर्क करने का प्रयास किया तो उनके नंबर बंद आए। शक होने पर नाजिम ने मामले की सूचना पुलिस को दी।   
   
पुलिस ने सीडीआर के आधार पर पहले अश्वनी नामक आरोपी को पीतमपुरा से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर सारा सामान बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर ठगी का कॉल सेंटर चला रहा था। पुलिस ने अश्वनी की गर्लफ्रेंड को भी दबोच लिया। आरोपियों ने बताया कि कॉल सेंटर में 10 लड़के-लड़कियों को रखकर कॉल कराते थे।

सस्ते में लोन दिलाने का झांसा दिया जाता था। एक पीड़ित इनके जाल में फंसता था यह लोग उससे एक चेक व एक रद्द चेक लेकर आ जाते थे। बाद में चेक को कैश करा लिया जाता था। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश कर रही है।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें