फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार फांदकर घर में घुसे थे युवक, लोगों ने जमकर की धुनाई

Thu, 04 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
प‌िटाई
विज्ञापन
नगर की पिंक सिटी कॉलोनी में दिनदहाड़े दीवार कूदकर घर के अंदर घुसकर चोरी कर रहे तीन युवकों को लोगों ने पकड़कर दादरी पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र की पिंक सिटी कॉलोनी में चारों ओर चारदीवारी है। बुधवार को तीन युवक पीछे की चारदीवारी को कूदकर अंदर घुस गए।  कॉलोनी में जगवीर के मकान में घुस गए।

महिलाओं ने युवकों को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। कॉलोनी के लोगों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। 

पकड़ने के बाद पहले तो जमकर पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस तीनों से पूर्व में दादरी में हुई चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है। मामले की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें