जिले के सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी के लगातार मामले सामने आ रहे है। कुछ दिनों पहले भ्रष्ट थाना प्रभारी के पकड़े जाने के बाद शनिवार को स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने एक पटवारी को 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा।
विजिलेंस ने आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।
शनिवार सुबह स्टेट विजिलेंस ब्यूरो के पास मारुति कुंज निवासी आजाद सिंह ने शिकायत दी। जिसमें बतायाकि उसके प्लॉट के इंतकाल को लेकर पटवारी 20 हजार रिश्वत की मांग कर रहा है।
यह भी पढ़ें: घर पहुंचा नाबालिग लड़की का निकाहनामा, बवाल
शिकायतकर्ता ने बताया कि प्लॉट उसके क्षेत्र में आने के चलते वह रिश्वत के लिए दबाव बना रहा है। शिकायत के बाद विजिलेंस इंस्पेक्टर जगदीश डागर के नेतृत्व में विजिलेंस टीम ने योजना तैयार की।
जिसमें पटवारी राकेश कुमार को रुपये लेने के लिए सदर थाना के पास बुलाया। पटवारी के रुपये लेते हुए विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर के अनुसार आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।