फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक! सात साल की बच्ची से युवक ने किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी दिल्ली में महिला अपराध और रेप की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को एक बार फिर शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है।
विज्ञापन


पड़ोस में पान की दुकान चलाने वाले एक युवक ने सात साल की मासूम के साथ रेप किया।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब देर रात बच्ची की मां घर पहुंची तो उसकी हालत देख सन्न रह गई और आनन फानन में बच्ची को हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

कारखाने में ले जाकर किया रेप

मामला दिल्ली के हर्ष विहार का है। पड़ोस में पान की दुकान चलाने वाला 27 साल का युवक सोमवार शाम अपनी बहन के साथ खेल रही सात साल की बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने पिता के फर्नीचर के कारखाने में ले गया और वहां उसने मासूम से रेप किया।

रात करीब नौ बजे मासूम की मां घर पहुंची तो उन्हें मामले का पता चला। बच्ची की हालत बिगड़ती देख परिजन उसे तुरंत जीटीबी हॉ‌स्पिटल ले गए।

उधर, जैसे ही आसपास के लोगों को पान वाले की करतूत का पता चला वो उस पर टूट पड़े। लोगों ने आरोपी युवक राजेश को बुरी तरह पीटा। पुलिस ने उसको गंभीर हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। हर्ष विहार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बच्ची से दुष्कर्म में 7 साल कैद

वहीं, चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बच्ची से दुष्कर्म के मामले में दोषी शख्स को विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। द्वारका निवासी युवक ने ग्यारह वर्षीय पीड़िता को अपने घर पर नशीली चाय पिलाकर उससे दुष्कर्म किया था।

द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने आरोपी अजय कुमार सोनार को दुष्कर्म, जहर देकर चोट पहुंचाने, धमकी देने व जानबूझ कर चोट पहुंचाने संबंधी धाराओं में दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई। अदालत ने 15 हजार रुपये जुर्माने की भी सजा सुनाई है।

हालांकि मामले में पीड़िता अपने बयान से मुकर गई थी। बावजूद इसके अदालत ने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध करने वालों के साथ सख्ती से निबटना समय की जरूरत है। अगस्त 2012 में पीड़िता को दवा दिलाने अस्पताल लेकर गया आरोपी चाय पिलाने के बहाने उसे अपने क्वार्टर पर ले गया और उससे रेप किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें