फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत विवादः बच्चों की स्कूल बस पर हमला करने के 18 आरोपी गिरफ्तार

Thu, 25 Jan 2018 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
बच्चों की बस पर हुआ पथराव
विज्ञापन
पद्मावत फिल्म को रिलीज करने के विरोध में बुधवार को गुरुग्राम में एक स्कूल बस में हुए पथराव के 18 आरोपियों को बृहस्पतिवार दिन में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इन पर आरोप है कि इन्होंने बच्चों से भरी बस में पथराव और तोड़फोड़ की जिसमें दो बच्चे घायल हो गए। हालांकि स्कूल बस में मौजूद स्टाफ की समझदारी से किसी भी बच्चे को ज्यादा चोट नहीं ‌आई।

पुल‌िस के अनुसार आज दोपहर बाद इनकी सोहना कोर्ट में पेशी होगी। इस मामले की पूरे देश में ‌न‌िंदा होने के बाद करणी सेना ने इस हमले से खुद को अलग करते हुए कहा है क‌ि यह उनके सदस्यों ने नहीं क‌िया है।
विज्ञापन

 




 

हर‌ियाणा सरकार के मंत्री राम ब‌िलास शर्मा ने इस बारे में कहा है क‌ि यह बहुत ही च‌िंताजनक घटना और मैं आशा करता हूं ‌क‌ि इस पूरे मुद्दे का कोई न कोई समाधान आज न‌िकल ही आएगा। हमें ऐसी घटना का अंदेशा न‌हीं था।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें