फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के बाहर युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, युवती के पोस्टर लगवा दिए गांव में

Thu, 31 Mar 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द्वारका कोर्ट के बाहर फायरिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
द्वारका कोर्ट के बाहर बुधवार दोपहर बाइक सवारों ने कोर्ट में तारीख पर आए युवक अंकित डागर (21) पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। अचानक हुई फायरिंग से कोर्ट के बाहर भगदड़ मच गई। गोली लगने से अंकित डागर व पास में रेहड़ी पर जूस बेच रहा आरिफ (20) जख्मी हो गया।
विज्ञापन


आनन-फानन में दोनों को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अंकित की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस की माने तो अंकित पर बाबा हरिदास नगर थाने में छेड़छाड़ का एक मुकदमा दर्ज था। बुधवार उसी मुकदमे की तारीख पर वह कोर्ट आया था।

पुलिस के मुताबिक, अंकित डागर परिवार के साथ नजफगढ़ के मलिकपुर गांव में रहता है। अंकित की बाबा हरिदास नगर इलाके की एक युवती से कुछ सालों पूर्व दोस्ती थी। लेकिन युवती ने अपने परिजनों के कहने पर किसी और से शादी कर ली थी।
विज्ञापन

अंकित को यह बात काफी नागवार गुजरी थी

द्वारका कोर्ट के बाहर फायरिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
अंकित को यह बात काफी नागवार गुजरी थी। शादी के बाद उसने युवती को परेशान करना शुरू कर दिया था। परेशान होकर युवती ने वर्ष 2014 में बाबा हरिदास नगर थाने में अंकित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

इस मामले में अंकित गिरफ्तार भी हुआ था। फिलहाल मामला द्वारका कोर्ट में मामला विचाराधीन है। बुधवार को मुकदमे की तारीख थी। पुलिस के मुताबिक युवती के साथ उसके पति के अलावा बाकी परिजन भी थे। कोर्ट परिसर में युवती के परिजनों से अंकित की हल्की-फुल्की बहस भी हो गई थी।

दोपहर करीब 1.15 बजे अंकित गेट नंबर-3 की ओर से कोर्ट से बाहर निकला। बाहर निकलकर वह एक जूस की रेहड़ी पर जूस पीने लगा। इस बीच बाइक सवार दो लड़कों ने अंकित पर गोलियां बरसा दीं। कई राउंड गोलिया चली। एक गोली अंकित के पेट में लगी, जबकि जूस वाले आरिफ के हाथ में भी गोली लगी। अंकित व आरिफ को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अंकित की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

युवती के ससुराल वाले गांव में छपवा दिया था पोस्टर

द्वारका कोर्ट के बाहर फायरिंग - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है, आपसी रंजिश में युवती के भाई ने एक अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बाबा हरिदास नगर छेड़छाड़ मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अंकित ने शादी से पूर्व युवती के अपने साथ फोटो का पोस्टर बनवा कर युवती के ससुराल वाले गांव में छपवा दिया था।

इसके बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके अलावा अंकित युवती के पति व परिजनों को भी धमका रहा था। माना जा रहा है कि अंकित से परेशान होकर उस पर जानलेवा हमला किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें