फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगी माचिस तो गोली मारकर दे दी मौत

Sat, 21 Oct 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मियांवाली इलाके में दो अज्ञात लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को दो गोली लगी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने आपसी रंजिश की आशंका जताई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित की पहचान देव सिंह (26) के रूप में हुई है। देव अपने परिवार के साथ सैय्यद गांव में रहता है। बुधवार रात वह अपने चचेरे भाई के साथ पश्चिम विहार के सात ब्लॉक के पास खड़ा था। इसी दौरान दो युवक उसके पास आए।

एक युवक ने उससे माचिस मांगी। माचिस नहीं होने की बात कहने पर युवक ने उसे दो गोली मारकर फरार हो गए। जांच में पता चला कि देव का कुछ दिन पहले कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी वजह से उस पर हमला किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें