फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली से झगड़े के बाद से परेशान नर्स ने हॉस्टल में लगाई फांसी

Sat, 22 Jul 2017 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मयूर विहार फेज-1 स्थित बापू नेचर क्योर अस्पताल की नर्स ने हॉस्टल में फांसी लगा ली। उसके पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बताया जा रहा है कि सहयोगी नर्स से झगड़ा होने और उसके दूसरे कमरे में जाकर रहने से वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन


मृतका की शिनाख्त रोजिका (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अस्पताल के कर्मचारियों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, रोजिका मूल रूप से मणिपुर की रहने वाली थी। वह डेढ़ साल से बापू नेचर क्योर अस्पताल में बतौर नर्स काम कर रही थी। अपनी सहेली मणिपुर निवासी विंदी के साथ हॉस्टल के एक ही कमरे में रहती थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों में झगड़ा हो गया था। अस्पताल की सुपरिटेंडेंट रुकमणी नायर ने दोनों के बीच सुलह करा दी थी, लेकिन विंदी रोजिका से अलग दूसरे कमरे में रहने लगी। उसके बाद से रोजिका परेशान रहने लगी थी।

बृहस्पतिवार को अस्पताल नहीं पहुंचने पर कुछ नर्स उसे देखने के लिए हॉस्टल पहुंचीं। अंदर से दरवाजा बंद था। काफी आवाज देने पर जब उसने दरवाजा नहीं खोला, तो पुलिस को जानकारी दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर रोजिका पंखे से लटकी हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें