दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर 58 में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर है, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया है।
गौरतलब है कि नोएडा सेक्टर 58 थाना क्षेत्र के एनआईबी इलाके में शुक्रवार को पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें अकबर नाम के एक बदमाश को पैर में गोली लगी है।
पुलिस ने मौके से हथियार और लूटी गई एक गाड़ी बरामद की है। वहीं एक बदमाश मौके से फरार हो गया है जिसकी तलाश जारी है।