फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लास से खींचकर नौंवी कक्षा के छात्र को लाठी-डंडों से पीटा

Sat, 16 Jul 2016 02:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
खेरली गांव स्थित स्कूल में शुक्रवार को सीट को लेकर हुए दो छात्रों में झगड़े के बाद एक छात्र ने फोन कर अपने बाहरी दोस्तों को स्कूल में बुला लिया। लाठी-डंडे लेकर आए उसके साथियों ने चलती कक्षा से खींचकर नौवीं कक्षा के दूसरे छात्र को जमकर पीटा।
विज्ञापन


घटना में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पर स्कूल पहुंचे परिजन ने घायल छात्र को ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित परिजन ने कोतवाली में आरोपी छात्र समेत पांच अज्ञात युवकों के खिलाफ शिकायत दी है।

कनारसी गांव निवासी छात्र रोहित के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा दनकौर के खेरली हाफिजपुर गांव में स्थित स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि उसी की कक्षा में पढ़ने वाले गिरधरपुर गांव निवासी छात्र से सीट पर बैठने के लिए कई दिन से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा से जबरन बाहर खींचकर स्कूल परिसर में ले आया

- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार दोपहर आरोपी छात्र पीड़ित छात्र के साथ स्कूल परिसर में गाली-गलौज कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी युवक ने अपने ही गांव के चार युवकों को फोन करके स्कूल परिसर में बुला लिया और छात्र रोहित को कक्षा से जबरन बाहर खींचकर स्कूल परिसर में ले आया।

यहां पर उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। स्कूल स्टाफ के रोकने पर आरोपियों ने उनको भी जान से मारने की धमकी दी। स्कूल से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पीड़ित के परिजनों को देख आरोपी युवक छात्र को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

छात्रों का आपसी विवाद हुआ है। पीड़ित छात्र की तहरीर लेकर मामले की जांच की जा रही है।
- अनिल प्रताप सिंह, थाना प्रभारी, दनकौर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें