फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुए के अड्डे से नौ लोग गिरफ्तार, 1.37 लाख रुपये बरामद

Thu, 26 Oct 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच बडख़ल टीम ने गांव अजरौंदा में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार वहां जुआ खेलते नौ लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से दाव पर लगे 1.37 लाख रुपये भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपियों में ओल्ड फरीदाबाद निवासी हिमांशु, पलवल निवासी कपिल कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, अमित कुमार, अमित गोपाल, सारन निवासी सुनील कुमार, डबुआ कॉलोनी निवासी राकेश, सेक्टर-22 निवासी नीतिश शामिल हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच प्रभारी सुरेश भड़ाना ने बताया कि रात में उन्हें गांव अजरौंदा के एक घर में जुआ खिलाए जाने की सूचना मिली थी। उन्होंने टीम गठित कर छापेमारी की। मौके से कई लोग भाग गए, जो हाथ आए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ठिकाने बदल बदलकर जुआ खिलाता था। जुआ खिलाने का मुख्य आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें