फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौरा में पांच लोगों को कार समेत नहर में गिराने के मामले में चार्जशीट तैयार

Fri, 30 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
narora murder case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरौरा मामले में कासना कोतवाली पुलिस ने चार्जशीट तैयार कर सीओ को भेज दी है। आगामी 15 अक्टूबर तक चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी। वहीं इस मामले में हत्या के आरोपियों पर एससी-एसटी की धाराओं में भी मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना के बाद से गायब चालक ओमपाल को मृत मान लिया गया है। मालूम हो कि गांव नवादा निवासी राजे सिंह का परिवार बीते 24 अगस्त को जनपद बदायूं स्थित बड़े सरकार की दरगाह पर गया था। 

इस दौरान राजे की बेटी प्रीति ने अपने प्रेमी मुगीश के साथ मिलकर पूर्व योजना के तहत ईको कार को नरौरा की गंग नहर में धक्का दे दिया था, जिसमें राजे सिंह, उनकी पत्नी धर्मवती, सलहज प्रीति, मौलवी सलीमुद्दीन उर्फ सलीम की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


कार चालक ओमप्रकाश का शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है। शव बरामदगी को लेकर काफी प्रयास किया गया। कासना कोतवाली पुलिस ने इस मामले में चार्जशीट तैयार कर सीओ कार्यालय भेज दी है।
विज्ञापन


ओमपाल के परिजनों की मांग पर पुलिस ने हत्यारोपी प्रीति और उसके प्रेमी पर एससी/एसटी का मामला भी दर्ज कर लिया है। आरोपी प्रेमी-प्रेमिका जेल में हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें