फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या के बाद राजीनामे के लिए दबाव, दो गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2016 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह पहले देवरानी की हत्या करने वाले आरोपियों से राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने का मामला प्रकाश में आया है। खेड़कीदौला थाना पुलिस ने राजीनामा करने के लिए दबाव बनाने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


सिही गांव में रहने वाली ज्योति ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को बताया कि उसकी देवरानी की हत्या एक माह पहले जमालपुर गांव में हुई थी, जिसमें बिलासपुर थाना पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

इस मामले में राजीनामा करने के लिए आरोपियों के रिश्तेदार ख्वासपुर निवासी ब्रह्म प्रकाश, हंसराज व मुकेश ने शुक्रवार को ज्योति से संपर्क साधा, जिन्होंने उस पर हत्या के मामले में राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया। इसकी जानकारी ज्योति ने खेड़कीदौला थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर ब्रह्म प्रकाश व हंसराज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुकेश कुमार फरार है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें