फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम को शिकायत करने के शक में भाई को मार डाला

Sun, 25 Dec 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
पानी के अवैध कारोबार की शिकायत नगर निगम से करने की शंका में एक युवक ने  शराब में जहर मिलाकर अपने ही चचेरे भाई की हत्या कर दी।  आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों की मदद से  शव को नरसिंहपुर के पास दूर फिंकवा दिया।
विज्ञापन


पुलिस जांच में मामले का खुलासा हुआ तो आरोपी ने अपने दोनों साथियों के साथ सरेंडर कर दिया। पुलिस अब उसे बिहारी पंडित की तलाश में हैं जिसने शराब में मिलाने के लिए जहर की पुड़िया दी थी। 

पुलिस के अनुसार, गांव नरसिंहपुर निवासी सतपाल (26) पानी के टैंकर का संचालन करता था। उसे शक था कि उसके ताऊ का लड़का धर्मेंद्र उसके पानी के टैंकर की शिकायत नगर निगम से करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अब उस बिहारी पंडित की तलाश में है

डेमो पिक
​इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी। शराब सहित एक युवक के पकड़े जाने के बाद उसका शक और बढ़ गया कि शिकायत धर्मेंद्र ने ही की है। इसके बाद दोनों में फिर से झगड़ा हुआ। इसी रंजिश के चलते धर्मेंद्र ने अपने चाचा के लड़के सतपाल को अपने ठिकाने पर शराब पिलाने के बहाने बुला लिया। धर्मेंद्र ने शराब में उसे जहरीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया, जिससे सतपाल की मौत हो गई।

इसके बाद धर्मेंद्र ने अपने दो साथियों श्याम और झब्बर के साथ मिलकर सतपाल के शव को घटना स्थल से दूर फिंकवा दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें सतपाल को अंतिम समय धमेंद्र के साथ देखा गया था। यहीं से पुलिस का शक धर्मेंद्र पर गहरा हो गया। 

पुलिस के मुताबिक, धर्मेेंद्र ने अपने दोनों साथियों के साथ थाना खेड़की दौला में सरेंडर कर दिया। आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से धर्मेंद्र को एक दिन की रिमांड पर लिया गया, वहीं दो अन्य आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

 थाना प्रभारी यशवंत ने बताया कि पुलिस अब उस बिहारी पंडित की तलाश में है, जिससे धर्मेंद्र ने जहरीले पदार्थ की पुड़िया शराब में मिलाने के लिए ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें