फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ने ऑटो में खींचा, दूसरे ने मुंह दबाया और...

Tue, 28 Jan 2014 09:07 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ के दशहरा ग्राउंड में 26 जनवरी को कार्यक्रम देखकर अपनी मां के साथ घर लौट रही एक लड़की को अगवा कर छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

यह भी पढ़ें:चौथे मंजिले पर ले जाकर किया 6 साल की बच्ची का रेप

जानकारी के अनुसार यूपी के आजमगढ़ जिले की रहने वाली एक लड़की बल्लभगढ़ में अपने परिवार के साथ किराए पर रहती है। 26 जनवरी को वह अपनी मां के साथ दशहरा ग्राउंड में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने गई थी।

लड़की का आरोप है कि जब वह अपनी मां के साथ घर वापस लौट रही थी तो ऑटो के पास खड़े अरविंद नामक एक युवक ने जबरन उसे ऑटो में खींच लिया। आटों में बैठे एक अन्य युवक ने उसका मुंह बंद कर दिया ताकि शोर न मचा सके।
विज्ञापन


बेटी के साथ्ा ऐसी हरकत देखकर मां ने शोर मचाया लेकिन आरोपी ऑटो में उस लड़की को अनजान स्थान पर ले गए और तीनों ने उसके साथ छेड़खानी की। आरोपियों से बचकर लड़की बल्लभगढ़ थाने पहुंची और घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें