फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ड्राइवर ने बच्ची के साथ किया गंदा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
हैवानियत किस कदर लोगों पर हावी हो गई है, इसका अंदाजा लगाना नामुमकिन है। लेकिन हद तब हो जाती है जब हैवान अपनी हवस बुझाने के लिए इतना गिर जाते हैं कि उसे बताने में भी संकोच महसूस होता है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को एक ऐसे आरोपी को जेल भेजा गया जिसने चलती बस में मौका पाकर एक चार वर्ष की बच्ची से अपनी हवस बुझानी चाही। पेशे से स्कूल बस चलाने वाले एक बस ड्राइवर ने छुट्टी होने के बाद स्कूल से घर जा रही एक बच्ची के साथ चलती बस में गंदा काम किया।

साथ ही बच्ची को उसकी हरकत के बारे में किसी से कुछ न बातने को कहा। लेकिन बच्ची ने घर आकर अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos

मां के कदमों के नीचे से फिसली जमीन

घटना की जानकारी मां को होते ही वह बदहावास सी इधर-उधर भागने लगीं। उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि बच्ची को स्कूल भेजना इसना भारी पड़ जाएगा। मां के अनुसार बच्ची जुलाई से बस से ही स्कूल जा रही है लेकिन पहले कभी ऐसा नहीं हुआ।

घटना की जानकारी मिलने के बाद वह गुस्से के मारे किसी से कुछ बताने की हालत में नहीं रही। हालांकि बाद में उन्होंने मामले की जानकारी अपने पति को दी। फिर दोनों बातचीत कर मामले की शिकायत पुलिस से करने की हिम्मत जुटाई।

दरअसल आज भी हमारे देश में लोग अपनी इज्जत से इतना मोह करते हैं कि बड़े-बड़ दर्द सहने के बाद भी उसे सार्वजनिक करने से कतराते हैं। हालांकि इस दंपत्ति ने हिम्मत जुटाई और पुलिस को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन

गुड़गांव के पालम विहार का मामला

बस ड्राइवर की छेड़खानी की शिकार हुई चार वर्ष की बच्‍ची गुड़गांव पालम विहार स्थित एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा है। जिस बस में उसके साथ छेड़खानी हुई वह उसी के स्कूल की बस थी।

परिजनों से शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को नामजद करते हुए उसके खिलाफ छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को बुधवार रात अरेस्ट कर लिया गया और गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ताज्जुब की बात ये है कि बच्ची रोज उसी बस से पढ़ने जाती है। जिसे निहाल कॉलोनी निवासी महेंद्र सिंह चलाता है। यहीं नहीं बस रोजाना कई छात्र-छात्राएं पढ़ने जाते हैं। ऐसे स्कूल प्रशासन को भी यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी ओर से उपलब्‍ध कराई जा रही बस में सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें