बड़े नेताओं समेत हाईप्रोफाइल हस्तियों से संबंध रखने के लिए मशहूर मीट कारोबारी मोइन कुरैशी को आज दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया।
जब कुरैशी को हिरासत में लिया गया तो वह दुबई जाने की कोशिश में थे। हालांकि बता दें कि उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था।
उनके खिलाफ 200 करोड़ का हवाला का मामला भी चल रहा है। हालांकि अभी इसकी जानकारी नहीं मिली है कि कुरैशी को किस मामले में गिरफ्तार किया गया।