फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से अगवा युवक हापुड़ से मुक्त, पांच धरे

Tue, 11 Oct 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
10 लाख रुपये की फिरौती के लिए अगवा किए गए दिल्ली के युवक को फर्श बाजार थाना पुलिस ने हापुड़ से सकुशल मुक्त करा लिया। पुलिस ने युवक को अगवा करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इनके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस की मानें, तो आरोपियों ने भारतीय व विदेशी महिलाओं को एस्कॉर्ट (के साथ रहने के लिए) करने के लिए रोजाना 25 हजार रुपये देने का झांसा देकर उसे हापुड़ था। हापुड़ पहुंचने पर आरोपियों ने युवक को बंधक बना लिया।

पुलिस उपायुक्त ऋषिपाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी अनिल कुमार यादव (35), बस का कलां, अमरोहा निवासी नईम (27), गांव पलवाड़ा, हापुड़ निवासी भीम (30), मंगली (30) और गांव मीनापुरी, अमरोहा निवासी रहीसुद्दीन (45) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को बिहारी कॉलोनी निवासी एक महिला ने अपने बेटे सुहैल हाशमी (26) के अगवा होने की सूचना पुलिस को दी थी। इसी दौरान पीड़ित परिवार के पास 10 लाख रुपये फिरौती की कॉल भी आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।

पीड़िता ने बताया कि उसका बेटा किसी पार्टी से रुपये लेने की बात कर हापुड़ गया था। इसके बाद एसएचओ फर्श बाजार सुनील शर्मा व एटीओ प्रवीन कुमार और अन्य की टीम ने छानबीन शुरू की।

पुलिस टीम ने टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर हापुड़ के मोहम्मदपुर में छापा मारकर रविवार को सुहैल को मुक्त करा लिया। साथ ही पांचों आरोपियों को दबोच लिया गया।

महिलाओं को एस्कॉर्ट करने के लिए रुपये देने का झांसा देकर बुलाया था
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि इन लोगों ने दिल्ली के अखबार में विज्ञापन दिया था। उसमें दावा किया गया था कि भारतीय और विदेशी महिलाओं को एस्कॉर्ट करने के लिए एक दिन के 25 हजार रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन पढ़कर सुहैल ने आरोपियों को फोन किया, तो उन्होंने उसे ग्राहक से मिलवाने के लिए हापुड़ बुला लिया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने उसे बंधक बनाकर उसके परिवार से फिरौती की रकम मांगी। गिरोह के सरगना नईम ने बताया कि वे इसी तरह लोगों को फंसाकर हापुड़ बुलाते थे। बाद में उनके परिवार से रुपये वसूले जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें