फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Wed, 21 Jun 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हर्ष विहार इलाके में सोमवार देर रात एक नाबालिग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वारदात के बाद से उसके दोस्त फरार हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक विमल कुमार उर्फ राजू (17) परिवार के साथ गली नंबर-16, हर्ष विहार में रहता था। वह 10वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता लक्ष्मण कुमार बुक बाइंडिंग का काम करते हैं। पिता का आरोप है कि सोमवार रात में राजू के तीन दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। देर रात एक दोस्त लगभग बेहोशी की हालत में राजू को कंधे पर उठाकर घर छोड़ गया। उसका कहना था कि राजू ने शराब पी हुई है। परिजनों ने राजू को अपने कमरे में लिटा दिया। सुबह करीब 7.30 बजे राजू बिस्तर पर मृत मिला।      

परिवार ने जब उसको देखा तो शरीर पर चोट के निशान थे व दांत टूटा मिला। परिजन फौरन उसे जीटीबी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद से राजू के दोस्त फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपी व राजू के बीच पिछले कुछ दिनों से झगड़ा चल रहा था। 
विज्ञापन


परिजनों ने आशंका जताई है कि उसी वजह से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की छानबीन करने की बात कर रही है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें