राजधानी दिल्ली में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली पुलिस एक मामले को सुलझाने में जुटती है कि दूसरा सनसनीखेज मामला सामने आ जाता है। लगातार बढ़ रही इन घटनाओं से पुलिस की नींद उड़ चुकी है।
दिल्ली के करावल नगर इलाके में बुधवार रात दो भाई-बहन की लाश मिलने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दोनों की लाश एक ही घर से मिलने से हड़कंप मच गया है।
दोनों की लाशें देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि उनके साथ हैवानियत की गई और फिर हत्या कर दी गई। पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ रेप की आशंका जताई है।