पूर्वी दिल्ली के जगतपुरी इलाके में रविवार देर रात कार सवार युवकों ने मेट्रो फीडर बस के एक चालक को गोली मार दी। घायल चालक का नाम नाजिम (32) है। बताया गया कि हॉर्न बजाने पर भी बस चालक ने कार वाले को साइड नहीं दी थी।
मौके पर मौजूद पीसीआर वैन ने उनका पीछा किया, लेकिन मयूर विहार फेज-1 के फ्लाईओवर के पास कार छोड़कर युवक फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक बस चालक नाजिम परिवार के साथ सीलमपुर इलाके में रहता है। वह शाहदरा से मदर डेयरी की ओर चलने वाली मेट्रो फीडर बस चलाता है।