शालीमार गार्डन में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे के बेड पर पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
पुलिस ने पति प्रदीप, ससुर उमरसेन, सास जगवती, ननद शिक्षा और बबीता और दोनों ननदों के पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पति और चार अन्य हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
दिल्ली नरेला निवासी राजवीर ने बेटी मीनाक्षी(23) की शादी जनवरी 2013 में शालीमार गार्डन निवासी कैब चालक प्रदीप के साथ की थी।
पिता राजवीर के बताया कि बुधवार रात को दामाद ने उन्हें फोन कर बताया कि गुस्से में बेटी मीनाक्षी ने दीवार पर सिर पटक लिया है। वह घायल है।
राजवीर ने जब घर आने के लिए पूछा तो दामाद ने सुबह आने को कहा। तड़के करीब साढ़े तीन बजे दामाद की बहन ने फोन कर बताया कि मीनाक्षी ने पंखे से लटककर फंदा लगाकर जान से दी है।
राजवीर परिजनों संग बृहस्पतिवार सुबह शालीमार गार्डन स्थित सुसराल पहुंचे तो बेटी का शव बेड पर पड़ा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि उन्होंने शव को नीचे उतारा है। राजवीर का आरोप है कि मीनाक्षी की दहेज के लिए हत्या की गई है।