फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल की टेलीफोन बातचीत में छिपे हैं कई राज, सर्विलांस पर लगा था फोन

Wed, 28 Sep 2016 05:05 PM IST
धीरज बेनीवाल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
bk bansal - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री के डीजी बीके बंसल व उनके बेटे योगेश की खुदकुशी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सीबीआई ने टेलीफोन की बातचीत की रिकार्डिंग के आधार पर गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार इस बातचीत में कई बड़े कारोबारी व नेता शामिल थे, जिनके नाम अभी तक सामने नहीं आए हैं। सीबीआई ने एक दवा कंपनी के खिलाफ जांच का आदेश न देने के लिए नौ लाख रुपये की घूस लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। 

दवा कंपनी के मालिक अनुज सक्सेना की अग्रिम जमानत याचिका दो बार कोर्ट से खारिज होने के बाद भी सीबीआई उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

सुसाइड नोट में लगाया अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप

बीके बंसल - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों की मानें तो बंसल का फोन सर्विलांस पर लगा हुआ था। वह कंपनी मामलों में महानिदेशक थे और उनकी कंपनियों के मामलों के सिलसिले में देश के बड़े कारोबारियों से बात होती थी। इनमें कई नेता व कारोबारी शामिल थे।

सीबीआई ने बातचीत के केवल उस हिस्से को गिरफ्तारी का आधार बनाया जिसमें बंसल व अभिनेता व दवा कंपनी के मालिक अनुज सक्सेना की बातचीत थी।

जांच के दौरान बंसल ने सीबीआई के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप सुसाइड नोट में लगाया है। इसमें सीबीआई कुछ अधिकारियों के नाम भी दिए है। ऐसे में देश की शीर्ष जांच एजेंसी के खिलाफ जांच कैसे और कौन कर सच्चाई सामने लाएगा यह बड़ा सवाल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें