फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणप्पुरम गोल्डलोन डकैती मामला: दिल्ली-एनसीआर में बदमाशों की तलाश

Wed, 16 Mar 2016 06:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पुलिस
विज्ञापन
गोल्ड लोन कंपनी में करीब पांच करोड़ रुपये की संपत्ति पर डाका डालने वाले बदमाशों की खोज के लिए कई पुलिस टीमें एनसीआर के कई शहरों को रवाना हुई हैं। हालांकि पुलिस का फोकस गाजियाबाद के कोट गांव इलाके पर ज्यादा है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच टीमों ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल कर बदमाशों के भागने का रूट भी तय किया है। शहर के बाहर जाने वाले रास्तों के टोल टैक्स प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज भी चेक की जा रही है।

मालूम हो कि पांच-छह बदमाशों ने सोमवार को कोतवाली से चंद कदम दूर पर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन कार्यालय पर दिनदहाड़े डाका डाला था। एक महिला कर्मचारी सहित चार स्टाफ को दरांती दिखाकर बंधक बनाने के बाद बदमाश करीब पांच करोड़ रुपये कीमत के गहने-नगदी लूट ले गए थे।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज मेें बदमाशों की पहचान होने के बाद क्राइम ब्रांच की छह टीमें और कोतवाली पुलिस लगी हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बदमाशों की पहचान तो हो गई है लेकिन उनका पता ठिकाना नहीं ज्ञात हो सका है।

बदमाशों के संभावित ठिकानों की पहचान कर उन्हें तलाश करने के लिए टीमें दिल्ली, गाजियाबाद सहित यूपी के कई जिलों को रवाना हो चुकी हैं। डीसीपी एनआईटी पूरनचंद पंवार ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए टीमें यूपी, दिल्ली और एनसीआर के कई जिलों का दौरा करने गई हैं।

दिल्ली पुलिस ने भी तलाश तेज की
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी मंगलवार को घटनास्थल का दौरा किया था। पुलिस टीम ने सुबह और शाम को आए बदमाश की आउटगोइंग कॉल करने का सही समय पता किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उस विशेष समय के आसपास की गईं आउटगोइंग फोन कॉल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस इनमें से संदिग्ध नंबरों की तलाश करेगी। साथ इन नंबरों की लोकेशन भी चेक की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें