इंडिया गेट पर खुद को आग लगाने वाले युवक हीरालाल (20) ने दम तोड़ दिया। युवक को 80 फीसदी जली हालत में आरएमएल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
तिलक मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। हालांकि बुधवार शाम तक कोई मामला दर्ज नहीं किया गया था। हीरालाल 11वीं कक्षा का छात्र था।
गौरतलब है कि कुष्ठ आश्रम, एकता विहार, ताहिर नगर में रहने वाले हीरालाल ने मंगलवार शाम को इंडिया गेट पर खुद को आग लगा ली थी। वह बोतल में पेट्रोल लेकर आया था।
पुलिस को युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है। नोट में लिखा है कि पड़ोसियों से वह बहुत तंग आ चुका था। वह अपने माता-पिता को और रोता हुआ नहीं देख सकता, इस कारण खुदकुशी कर रहा है।