फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तलाकशुदा महिला को दिया शादी का झांसा और किया..

Thu, 11 Jan 2018 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एक तलाकशुदा महिला के साथ मेवात निवासी एक युवक शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब महिला गर्भवती हो गई तो वह उसके घर से फरार हो गया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के लिए महिला थाना पुलिस को भेज दिया है। गुरुग्राम महिला थाने से आई जीरो एफआईआर पर पुलिस ने यहां केस दर्ज किया है।

थाना सूरजकुंड पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला गुरुग्राम स्थित एक मसाज पार्लर में नौकरी करती है। इस दौरान महिला की नूंह, मेवात निवासी तौफिक से जान-पहचान हो गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि तौफिक महिला को शादी का झांसा देकर उसके सूरजकुंड इलाके में घर पर रहने लगा। इस दौरान आरोपी ने महिला के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। महिला गर्भवती हो गई तो करीब 15 दिन पहले आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


पीड़ित ने इस मामले की शिकायत गुरुग्राम के महिला थाने में दी थी।  गुरुग्राम पुलिस ने जीरो एफआईआर कर सूरजकुंड थाना पुलिस को भेजा। सूरजकुंड थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे जांच के लिए महिला थाना पुलिस के पास भेज दी है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें