फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए रुपये नहीं देने पर कर दी पत्नी की हत्या

Sat, 10 Sep 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रतिकात्मक चित्र
विज्ञापन
नरेला इलाके में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति ने नशे के लिए रुपये नहीं देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ममता (33) पति आनंद, बेटा और सास के साथ नरेला गांव में रहती थी। शुक्रवार सुबह ममता के बेटे ने उसे कमरे में अचेत पड़ा हुआ देखा। 

उसने इस बात की जानकारी अपनी दादी को दी। परिवार के सदस्यों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने ममता को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके गले पर दबाए जाने का निशान था। जांच के दौरान ममता के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता आनंद नशे का आदी है और अकसर वह उसकी मां से नशे के लिए रुपये मांगता था। 

रुपये नहीं देने पर उसकी मां को पिटाई करता था। बृहस्पतिवार की रात भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को आशंका है कि झगड़े के दौरान आनंद ने पत्नी की हत्या कर फरार हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें