फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाट्सएप से पुलिस हेल्पलाइन पर भेजा पोर्न वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जिसकी हरकत सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। वाट्सएप के दीवाने इस शख्स ने दिल्ली पुलिस के एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर पर पोर्न वीडियो भेज दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो भेजने वाले व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने नशे की हालत में वह अश्लील वीडियो 'इनवेस्टिगेशन' के लिए पुलिस को भेजा था।

हेल्पलाइन के प्रोटोकॉल के अनुसार, इसमें आने वाले सभी ऑडियो और वीडियो क्लिप की रिपोर्ट तैयार की जाती है और उसकी सत्यता जांचने के लिए फॉरेंसिक लैब में भी भेजा जाता है। इसके लिए बाकायदा एक ऑफिसर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

वॉट्सएप पर क्यों भेजा ये वीडियो?

टीओआई के अनुसार, इस मामले में जांच करने वाले अधिकारी उस वक्त हैरान रह गए जब उन्हें वीडियो में पोर्न फिल्म का कुछ हिस्सा देखने को मिला। इसकी सूचना मिलने के बाद वीडियो भेजने वाले के खिलाफ धारा 66 और 67ए के तहत बाराखम्बा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है।

मामले की जांच में जुटी टीम ने नंबर को ट्रैक करने के बाद वीडियो भेजने वाले को बुधवार शाम गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम महेंद्र है। उसने दसवीं तक पढ़ाई की है। आरोपी एक मॉल में काम करता है।

पुलिस उससे यह जानने की कोशिश में लगी है कि आखिर उसने पोर्न वीडियो वाट्सएप पर क्यों भेजा। हालांकि महेंद्र शुरूआती पूछताछ में कहा था कि वह पोर्नोग्राफी इंडस्ट्री को बंद कराने के मकसद से पुलिस का ध्यान खींचना चाह रहा था।
विज्ञापन

करप्‍शन रोकने के लिए लॉन्च की थी हेल्पलाइन

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने बीते 6 अगस्त को हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए यह सुविधा दी ‌थी कि अब भ्रष्टाचार से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत लोग वाट्सएप पर भेज सकें।

इसके पीछे मुख्य उद्देश्य यह है कि राजधानी में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार को रोकने की दिशा में एक सार्थक कदम उठाया गया है। लोग jtcp-vigilance-dl@nic.in हेल्पलाइन पर ऑडियो और वीडियो क्लिप के जरिए रिश्वत लेने वाले अधिकारियों का पर्दाफाश कर सकते हैं।

फुटेज के आधार पर यदि कोई भी पुलिसकर्मी या अन्य लोग रिश्वत लेते पाए जाते हैं तो उन पर आईपीसी की धारा 7 और 13 के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। यही नहीं, उन्हें तत्काल सस्पेंड भी किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें