फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी की डांट से हताश युवक ने फांसी लगाई

Tue, 14 Nov 2017 11:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Suicide
विज्ञापन
ज्योति नगर इलाके में भाभी की डांट से हताश युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त करण (27) के रूप में हुई है। पुलिस को कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। परिजनों ने करण की आंखों को दान कर दिया है।
विज्ञापन


परिजनों से पूछताछ कर पुलिस आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक करण परिवार के साथ ज्योति नगर के अशोक नगर में रहता था। इसके परिवार में पत्नी निधी, एक बेटी, भाई व उसका परिवार है। करण प्राइवेट नौकरी करता था।

रविवार को करण अपने भाई के बच्चे को खिला रहा था। इसी दौरान बच्चे उसकी गोद से नीचे गिर गया। इसी बात पर उसकी भाभी ने उसे बुरी तरह डांट दिया। घटना से करण बहुत हताश हो गया।
विज्ञापन


खाना खाकर वह अपने कमरे में चला गया। देर रात पत्नी कमरे में पहुंची तो उसे फंदे से लटका देखा। घटना के बाद परिजनों ने करण की आंखे दान करने का फैसला किया। बाद में उसकी आंखें दान कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें