फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 18 Dec 2016 02:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
- फोटो : demo
विज्ञापन
दुकान पर साथ काम करने वाले युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार जैकमपुरा की रहने वाली लड़की और गांव घामडौज निवासी युवक लोकेश सेक्टर-40 में स्थित एक दुकान पर साथ में काम करते थे। इस बीच दोनों के बीच दोस्ती हो गई। यह दोस्ती कुछ समय बाद प्यार में बदल गई। आरोप है कि युवक ने लड़की से शादी का वादा किया और झांसे में लेकर उसके साथ संबंध बनाए।

जब लड़की ने शादी का दबाव बनाया तो युवक बहानेबाजी कर टालमटोल करने लगा। वादे से मुकरने पर युवक के खिलाफ लड़की ने महिला थाने में केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें