फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी आईडी से किया बदनाम: फेसबुक पर अश्लील मैसेज के साथ परिवार का फोटो किया पोस्ट

Fri, 28 Oct 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फेसबुक क्राइम - फोटो : demo pics
विज्ञापन
साइबर सिटी में एक व्यक्ति का सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर न सिर्फ अश्लील मैसेज लिखे, बल्कि प्रोफाइल में पीड़ित के परिवार के फोटो भी पोस्ट कर दिए। मामला थाना सदर क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित व्यक्ति ने बताया वह यहां सेक्टर-38 में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि उसका सोशल साइट फेसबुक पर प्रोफाइल है। आरोप है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम का एक फर्जी अकाउंट फेसबुक पर बनाया और उस पर अश्लील मैसेज लिख दिए।

सोशल साइट पर इस तरह के अकाउंट और मैसेज देखते ही देखते वायरल हो गया। पीड़ित के किसी जानकार ने इसकी जानकारी उन्हें दी। जब पीड़ित ने फेसबुक पेज खोलकर देखा तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


पीड़ित के नाम से ही फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना हुआ था और उस पर अश्लील मैसेज लिखे गए थे। इसके अलावा प्रोफाइल में पीड़ित के परिवार की फोटो भी पोस्ट की गई थी। इससे परेशान होकर मामले की शिकायत थाना सदर पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें