फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले रखी नौकरानी ने किया लाखों की सामान साफ

Sun, 18 Jun 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिना पुलिस वेरिफिकेशन किए अनजान महिला को नौकरानी रखना सेक्टर 16 निवासी तुषार रस्तोगी को महंगा पड़ा। दो दिन पहले काम पर रखी गई महिला तीसरे दिन लाखों रुपये कीमती की जेवर, नकदी और सामान लेकर फरार हो गई। सेंट्रल पुलिस अब फरार नौकरानी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


एक अंग्रेजी के राष्ट्रीय अखबार के विज्ञापन विभाग में तैनात तुषार रस्तोगी के मुताबिक उनकी मां सोमवार को टहलने के लिए पार्क गई थीं। वहां उन्हें एक महिला करीब 35 वर्ष उम्र की महिला मिली। महिला उनसे अपनी मजबूरी बताते हुए कहीं पर घरेलू नौकरानी का काम दिलवाने की मिन्नतें करने लगी। परेशान हाल समझ मां उसे अपने घर पर झाड़ू पोंछा और बर्तन मांजने के लिए ले आई। तुषार ने एहतियात के तौर पर महिला की पहचान के लिए उसका गाजियाबाद में बना मतदाता पहचान पत्र की फोटो स्टेट और मोबाइल नंबर ले लिया। 

दो दिन तक वह ठीक ठाक अपना काम करती रही। तुषार का कहना है कि बृहस्पतिवार सुबह वह नौकरानी को घर पर छोड़ कर परिवार के साथ पार्क में सैर करने चला गया। कुछ देर बाद वह लौट कर आया तो घर की हालत अस्त व्यस्त थी और अलमारी खुली हुई थी। इसके अलावा नौकरानी भी घर से गायब हो चुकी थी। जांच करने पर पता चला कि वह लाखों के जेवरात, नकदी और कीमती सामान ले कर फरार हो गई है। एसएचओ सेंट्रल इंस्पेक्टर राजदीप ने बताया कि नौकरानी की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें