फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक ऑफ इंडिया में दिनदहाड़े लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र के बदरौला में सोमवार को दिनदहाड़े करीब आधा दर्जन बदमाशों ने बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से करीब 1.16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने असिस्टेंट मैनेजर और गार्ड को घायल कर दिया। बैंक में लूट की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। डीसीपी, एसीपी, एसएचओ सहित अपराध शाखा की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

घटना सोमवार दोपहर करीब 12:45 बजे की है। बदरौला में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है। यहां आमतौर पर भीड़ नहीं रहती है। सोमवार को भी शाखा में असिस्टेंट मैनेजर, कैशियर, गनर और एक ग्राहक मौजूद था।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

घुसते ही सिर पर बट से बोला हमला

इसी दौरान आधा दर्जन हथियारबंद बदमाश घुस आए। आते ही उन्होंने गार्ड देवेंद्र के सिर पर बट से हमला किया। इसके बाद चारों लोगों को गन प्वाइंट पर ले लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने गनर और असिस्टेंट मैनेजर सुल्तान सिंह को घायल कर दिया और बैंक में रखे 1.16 लाख रुपये लूट लिए।

इसके बाद बदमाश बड़ी आसानी से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बताया गया है कि कि बदमाश बाइकों से आए थे। बदमाश इस दौरान कैशियर का बैग भी अपने साथ ले गए, जिसमें मोबाइल फोन व दो हजार रुपये थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध शाखा सहित कई थानों की टीमें लगाई गई हैं। बैंक के सीसीटीवी की फुटेज लेकर जांच की जा रही है। साथ ही आसपास के लोगों से भी इस मामले पर पूछताछ जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें