दादरी कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला नेे घर में घुसकर मारपीट व पांच सौ के पुराने पांच लाख के नोट लूटने का आरोप लगाया है। महिला ने एक युवक व महिला के खिलाफ एसपी देहात को शिकायत दी है।
उसका कहना है कि आरोपी के सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। एसपी देेहात नेे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस नेे घटना की जानकारी सेे इनकार किया है।
प्रताप विहार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में रहने वाली गुड्डी दुबे ने एसपी देहात को शिकायत दी है। महिला का कहना है कि 9 दिसंबर को उसकी बेटी की शादी है। बेटी के विवाह के लिए उसनेे पांच लाख रुपये के पांच सौ के पुराने नोट रखे थे। आरोप है कि बुधवार रात दस बजे उसके घर में एक युवक और एक महिला घुस आई।
आरोपी युवक ने पिस्टल दिखाकर बेटी की शादी के लिए रखे पांच लाख रुपयेे के पांच सौ के पुराने नोट व आभूषण लूट लिए। आरोपी एक कार में सवार होकर भाग गए। आरोपी को पीड़िता पहचानती है और उनके नाम उसने शिकायत में लिखेे हैं।
वहीं, महिला एक सीडी एसपी को सौंपी है। महिला का कहना है कि दोनों आरोपी सीसीटीवी मेें कैद हुए हैं। इसके बावजूद दादरी पुलिस नेे रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसपी देेहात नेे मामले की जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया है।
नहीं मिली शिकायत
इस मामले की शिकायत मुझे नहीं मिली है। शिकायत मिलती तो तुरंत कार्रवाई की जाती। शिकायत सामने आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।- जितेंद्र कालरा, दादरी कोतवाली प्रभारी