गुड़गांव के लैब असिस्टेंट पर लिव इन रिलेशन के दौरान दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के बयान को लेकर पुलिस माथापच्ची कर रही है। जांच के दौरान पूछताछ में उसके बयान की सच्चाई सामने नहीं आ पा रही है।
पीड़िता ने मुख्यारोपी के अलावा उसके दो अन्य साथियों पर भी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। लेकिन, पीड़िता न तो उनका नाम पता बता पा रही है और न ही हुलिया।
मामले की जांच कर रही महिला इंस्पेक्टर उमेश बाला ने बताया कि जांच में पता चला है कि दोनों वजीराबाद में पति-पत्नी बनकर रहते थे। लेकिन पूछताछ में पड़ोसियों ने उनके घर पर कभी कोई युवक के आने से इनकार किया है।