फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिव-इन-पार्टनर ने शादी का झांसा देकर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में आए दिनों लिव इन रिलेशन में रह रहे युवक-युवतियों के साथ दुर्घटनाओं की खबरें आती ही रहती हैं। कभी किसी युवक की मौत तो कभी युवती के साथ दुष्कर्म आदि।
विज्ञापन


ऐसी ही एक घटना दिल्ली के वसंत विहार इलाके के मुनिरका से आई है। यहां लिव इन रिलेशन में रह रही एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है।

युवती आरोपी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही थी। उसका आरोप है कि आरोपी शादी का झांसा देकर छह महीने से दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन

शादी का था वादा पर अब कर रहा इंकार

इस मामले की जांच वसंत विहार थाना पुलिस कर रही है। पुलिस के अनुसार, मूलरूप से दार्जिलिंग की रहने वाली 22 वर्षीय युवती सोनम (बदला हुआ नाम) मुनिरका में किराए पर रहती है। वह प्राइवेट कंपनी में काम करती है।

युवती जयभगवान (24) नाम के साथ लिव इन रिलेशन में रही थी। उसने बृहस्पतिवार को वसंत विहार थाने में दी शिकायत में बताया कि जयभगवान शादी का झांसा देकर छह महीने से उससे दुष्कर्म कर रहा था, लेकिन अब शादी करने से इंकार कर रहा है।

वसंत विहार थाना पुलिस ने मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू की और आरोपी को हरियाणा के यमुना नगर से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें