फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पार्टनर की हत्या कर शव से किया सेक्स

जब इंसान गिरता है तो उसको मापना बहुत असंभव सा हो जाता है। यह घटना उसी की बानगी है। दिल्ली के बिंदापुर इलाके में एक लड़की की हत्या कर दी गई।


पुलिस जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि हत्या करने वाले आरोपियों ने शव के साथ सेक्स किया था। इनमें से एक लड़की का लिव-इन पार्टनर था।

युवती की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है। लिव इन रिलेशन में रहने वाले युवक ने दोस्त के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी थी।

अलमारी में बंद कर रखा था लाश को

आरोपी युवक एक व्यवसायी से युवती का संपर्क बढ़ने से परेशान था। पुलिस ने निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से आयानगर निवासी गुलफाम (18) और उसके साथी सेक्टर-10 गुड़गांव निवासी मोहम्मद रफीक(19) को गिरफ्तार किया है।

2 मई को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिंदापुर के सुखीराम पार्क के एक मकान के बंद कमरे से बदबू आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे में अलमारी से 18 वर्षीय युवती का शव बरामद किया था।

युवती विकासपुरी स्थित एक कॉल सेंटर में काम करती थी। जांच के दौरान पता चला कि युवती के साथ गुलफाम नाम का युवक रहता था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की और उसे साथी समेत धर दबोचा।
विज्ञापन

लड़की आरोपी के साथ लिव इन में रहती थी

एक पुलिस अफसर ने बताया ‌कि गुलफाम उस लड़की के साथ बिंदापुर इलाके में एक किराये के कमरे में रहता था। रफीक इन दोनों का कॉमन फ्रेंड था।

इन दोनों को पता चला कि लड़की का अफेयर एक पड़ोसी के साथ चल रहा था और वे दोनों शादी करने की योजना बना रहे थे। इस बात से रफीक और गुलफाम गुस्से में भर गए और उन्होंने लड़की की हत्या कर दी।'
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें