महिला को ब्लैकमेल कर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को नोटिस भेजकर मामले की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
इस रिपोर्ट को लेकर 23 अगस्त को आयोग के समक्ष प्रस्तुत होने के आदेश दिए गए हैं।
बता दें कि 31 मार्च को 2017 को सेक्टर-31 स्थित महिला बैंक अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अरविंद पांडे नाम का व्यक्ति खुद को यूपी के वरिष्ठ अधिकारी का बेटा बताकर उससे दोस्ती की थी।