फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी के हालत में बनाया वीडियो, किया दो सालों तक रेप

Tue, 22 Aug 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
महिला को ब्लैकमेल कर दो वर्षों तक दुष्कर्म करने के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को नोटिस भेजकर मामले की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


इस रिपोर्ट को लेकर 23 अगस्त को आयोग के समक्ष प्रस्तुत होने के आदेश दिए गए हैं।

बता दें कि 31 मार्च को 2017 को सेक्टर-31 स्थित महिला बैंक अधिकारी ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अरविंद  पांडे नाम का व्यक्ति खुद को यूपी के वरिष्ठ अधिकारी का बेटा बताकर उससे दोस्ती की थी।
विज्ञापन

बनाया अश्लील वीडियो

demo pic
बाद में उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया था। जिससे वह बदहवास हो गई थी। इसके बाद उसने उसका अश्लील वीडियो बनाया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि उसने मोबाइल में ऐसा वीडियो डाल रखा है जिसमें उसकी पति के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें कैद थी। आरोपी उसे वह तस्वीरें दिखाकर ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया था।

इस मामले में कुछ अन्य भी आरोपी थे जिन पर भी सामूहिक दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में पीड़िता ने राष्ट्रीय महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई थी।

इस पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार को नोटिस भेजकर मामले की कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट आयोग ने 23 अगस्त को आयोग के समक्ष स्वयं प्रस्तुत होकर देने के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें