फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी और नाती पर चाकू से हमला कर लूटपाट

Wed, 26 Apr 2017 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नई दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने बुजुर्ग महिला और उसकी नाती पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। बदमाश उनसे मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। पहाड़गंज थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।       
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, विमला देवी (66) सपरिवार गली नंबर दस मुल्तानी ढांडा में रहती है। 23 अप्रैल की रात वह गली नंबर-9 में रहने वाली अपनी बेटी मीनू के घर आई थी। कुछ देर बाद वह अपने नाती शिवम के साथ बाजार से सामान खरीदने के लिए निकली।

सदर थाना रोड के पास इलाके के तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने उन्हें सारा सामान निकाल कर देने के लिए कहा। शिवम नानी को सामान देने से मना कर बदमाशों से भिड़ गया। इससे गुस्साए एक बदमाश ने धारदार हथियार से शिवम पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया और उससे दो मोबाइल फोन लूट लिए। 
विज्ञापन


उसके बाद एक बदमाश विमला देवी के हाथ से बैग छीनने लगा। विमला देवी के विरोध करने पर बदमाश ने उसके गाल कर चाकू मारकर उसे बुरी तरह घायल कर उससे बैग छीन लिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लूटपाट करने वाले इलाके के बदमाश हैं। पीड़ित ने नामजद शिकायत की है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।     
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें