फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची को अगवा करने वाले को लोगों ने दबोचा, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

Mon, 23 Apr 2018 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मंगोलपुरी में एक महिला की जागरूकता ने एक साल की बच्ची को अगवा होने से बचा लिया। शनिवार शाम एक नशेड़ी ने घर के बाहर खेल रही मासूम को उठा लिया और लेकर जाने लगा।

विज्ञापन


पड़ोस में रहने वाली बच्ची के पिता की चाची ने उसे देख लिया और शोर मचाकर दबोच लिया। आरोपी ने बच्ची के पिता का किराएदार होने का झांसा दिया, पर लोगों ने आरोपी की धुनाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को आरोपी के पास से नशे की गोलियां मिली हैं।

पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मूूलत: आजमगढ़ उत्तर प्रदेश निवासी यशपाल है। वह गैस एजेंसी में काम करता है।

Trending Videos

बच्ची को लेकर भागने लगा

- फोटो : अमर उजाला
लिस आरोपी से बच्ची को अगवा करने का मकसद पता कर रही है। पुलिस के अनुसार एक साल की बच्ची परिजनों के साथ एस ब्लॉक मंगोलपुरी में रहती है। उसके पिता अजय प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं।

शनिवार शाम घर के बाहर खेलते समय यशपाल उसे गोद में उठाकर ले जाने लगा। पड़ोस में रहने वाली अजय की चाची मीरा ने यह देखा तो शोर मचाया। यशपाल बच्ची को लेकर भागने लगा। मीरा ने शोर मचाते हुए पीछा कर उसे पकड़ लिया। यशपाल ने कहा कि वह बच्ची के पिता का किराएदार है। युवक नशे में धुत था।

इसी दौरान वहां पहुंचे लोगों ने यशपाल को दबोच लिया और पिटाई कर दी। लोगों ने उससे पूछताछ कर वीडियो बनाया। आरोपी ने बच्ची को अगवा करने की बात कबूल कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यशपाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरे की फुटेज काफी चौंकाने वाली है। इसमें दिख रहा है कि गली में लोगों की मौजूदगी में यशपाल ने काफी देर तक रेकी की। वह गली में इधर-उधर घूमता रहा। उसके बाद लोगों की नजर बचाते हुए वह बच्ची के पास पहुंचा और उसे उठाकर ले जाने लगा।

बच्चा चोर गिरोह का बदमाश होने का शक 
पुलिस को आशंका है कि यशपाल बच्चा चोर गिरोह का बदमाश है। आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि शुरुआती पूछताछ में पुलिस को इस बात की जानकारी मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें