दिल्ली में महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं। उत्तर-पश्चिम जिले के मॉडल टाउन इलाके में स्कूल वैन में चार साल की मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने किसी को कुछ भी बताने पर बच्ची को बुरी तरह डरा दिया।
सहमी हुई मासूम ने जब स्कूल जाने से मना किया तो मां ने पूछताछ की। इसके बाद बच्ची ने पूरी वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने फौरन पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर आरोपी चालक शंकर को बुराड़ी स्थित घर से दबोच लिया।
उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। परिजनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के मुताबिक, मासूम परिवार के साथ मॉडल टाउन इलाके में रहती है।