वेट लिफ्टिंग की अंतर्राष्ट्रीय महिला खिलाड़ी सुशीला ने अपने पूर्व प्रेमी से जान का खतरा जताते हुए मोदीनगर कोतवाली में तहरीर दी है। मूल रूप सेे बड़ौत निवासी सुशीला पिछले कुछ समय से मोदीनगर में रहकर एक जिम में वेट लिफ्टिंग की ट्रेनिंग ले रही है।
रविवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में सुशीला ने बताया कि पूर्व में उसके अपने कोच से प्रेम संबंध हो गए थे। जो कुछ समय पश्चात खत्म हो गए। आरोप है कि अब जब उसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर ख्याति मिल रही है तो कोच उससे संबंध बनाए रखना चाहता है, जो उसे मंजूर नहीं है।
सुशीला का कहना है कि अब उसका पूर्व प्रेमी जान से मारने की धमकी दे रहा है। वह कहता है कि एक गोली पर उसका नाम लिख दिया है, संबंध नहीं रखे तो इसी गोली से उसकी जान ले लेगा। उत्तर प्रदेश वेट लिफ्टिंग फेडरेशन के पूर्व महासचिव विजय शर्मा का कहना है कि सुशीला तीन बार विदेश जाकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार ले चुकी है।